CG NAXALI ENCOUNTER BREAKING : 2 नक्सली ढ़ेर, जवानों को सर्चिंग के दौरान बड़ी सफलता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXALI ENCOUNTER BREAKING: 2 Naxalites killed, soldiers get big success during search

बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है की मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेन्द्र यादव ने की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद बीजापुर से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आज सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से अब भी गोलीबारी जारी है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला समेत 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं दोनों के शव और मौके से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related