CG NAXAL BREAKING : ग्रामीण की हत्या, नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेता

Date:

CG NAXAL BREAKING: Villager killed, Naxalites slit throat with sharp weapon

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण को उसके घर से उठा ले गए। और उसके बाद जंगल में ले जाकर खूब पिटाई की, और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। और लाश को गांव के पास फेक कर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही। मामला सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति की नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे। जिसे जबरदस्ती घर से निकाला। और जंगल के गए। जहां उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से वारकर मार डाला।परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related