CG MURDER BREAKING : गांव में 3 लोगों की हत्या और आत्महत्या ? जांच जारी

Date:

CG MURDER BREAKING: Murder and suicide of 3 people in the village? investigation ongoing

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कमतरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। मां और बेटी का शव झोपड़ी में जलकर राख हो गया, वहीं एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और डेढ़ वर्षीय बेटी आकांक्षा गुप्ता के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची –

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पेट्रोल डालकर आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में –

घरघोड़ा थाना पुलिस, एसडीओपी धरमजयगढ़ और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह भयावह हादसा प्रतीत हो रहा है, जहां मां-बेटी की जलकर मौत हो गई और सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सरपंच ने पुलिस को दी जानकारी –

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत कमतरा के सरपंच कुलदीप राठिया भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया और आगे की जांच जारी है।

घटना के कारणों का खुलासा अभी बाकी –

इस घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द ही इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related