CG LOVE JIHAD BREAKING : कथित लव जिहाद के मामले में मचा बवाल, आफताब के साथ गायब थी लड़की, सुरक्षा की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LOVE JIHAD BREAKING: Alleged love jihad created ruckus, girl missing with Aftab, demand for security

बिलासपुर। तोरवा थाना में रविवार को कथित लव जिहाद के मामले में मचे बवाल के बाद मामले में देर रात नया मोड़ आ गया. गायब हुए युवक-युवती को पुलिस देर रात रायपुर से लेकर पहुंची, जिन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. युवती ने कहा कि वह रेलकर्मी आफताब के साथ अपनी मर्जी से गई थी.

बता दें कि तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा शनिवार दोपहर को अचानक गायब हो गई. पता चला कि वह हेमू नगर ओवर ब्रिज के पास रहने वाले आफताब खान के साथ है. युवती के परिजनों का आरोप था कि आफताब की बहन खुद उसके घर आई थी, और उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई. जहां से युवती को लेकर आफताब कहीं भाग गया.

परिजनों के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी आफताब युवती को ले जाते दिख रहा है. परिजनों का आरोप था कि आफताब का पूरा परिवार युवती के गायब होने में शामिल है. मामले में परिजनों के साथ हिन्दूवादी संगठनों ने थाने में हंगामा मचाते हुए युवक और उनके परिजनों के खिलाफ अपहरण का जुर्म दर्ज करने की मांग को लेकर उड़े हुए थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related