CG Liquor Scam : CBI की बड़ी कार्रवाई , पूर्व विशेष सचिव और पत्नी के खिलाफ FIR! 

Date:

CG Liquor Scam: Major Action by CBI—FIR Filed Against Former Special Secretary and His Wife!

CG Liquor Scam :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में CBI ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ FIR दर्ज की है।

CBI ने आरोप लगाया गया है कि अरुणपति त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की।

जांच में सामने आया है कि उनकी घोषित संपत्ति लगभग 38 लाख रुपये से बढ़कर करीब 3.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

शराब घोटाले से जुड़े मामले में 30 से अधिक अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

CBI अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। CBI की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

एजेंसी अब वित्तीय लेन-देन, संपत्ति के स्रोत और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related