CG Liquor Scam Case: बेटे चैतन्य से जेल में मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Liquor Scam Case:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे है। चैतन्य इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। भूपेश बघेल अपने पूरे परिवार पत्नी, बहू और अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे है, जिसके बाद से जेल परिसर के बाहर भी हलचल तेज हो गई।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। ईडी ने यह जांच एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी।

एफआईआर में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं लगाई गई थीं। जांच में पता चला कि इस घोटाले से राज्य सरकार के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2500 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का खेल चला।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related