CG LIQUOR DEATHS BREAKING : जहरीली शराब से 2 की मौत, गांव में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR DEATHS BREAKING

जांजगीर-चांपा। CG LIQUOR DEATHS BREAKING छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीली देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना नावागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटली उदयभाटा गांव की है, जहां शराब का सेवन करने के बाद दोनों व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मृतकों के नाम –

CG LIQUOR DEATHS BREAKING नावागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतकों में 65 वर्षीय सीताराम सतनामी (उदेभाठा निवासी) और 25 वर्षीय रोहित सतनामी (भटली निवासी) शामिल हैं। दोनों ने एक साथ देशी शराब का सेवन किया था।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमॉर्टेम –

CG LIQUOR DEATHS BREAKING पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टेम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जहरीली शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी –

CG LIQUOR DEATHS BREAKING घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं और भी इस जहरीली शराब का वितरण तो नहीं हुआ था।

प्रशासन की अपील –

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात या अवैध स्रोतों से शराब न खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related