CG HIGH COURT : 5th-8th board exam is compulsory
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अहम फैसले के बाद राज्य के सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त लगभग 6200 प्राइवेट हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। इस आदेश को प्रदेश में संचालित फर्जी सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस मामले में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने याचिका दायर की थी। सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी ने इंटरविनर याचिकाकर्ता के रूप में न्यायालय में छात्रों का पक्ष रखा।
फैसले के बाद विकास तिवारी ने कहा कि यह बड़ी जीत है और फर्जी सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ आगे भी सख्त लड़ाई जारी रहेगी।

