मूलभूत सुविधाओं की मांग करने पर ऑपरेटर को 30 किमी दूर किया पदस्थ ,मानसिक प्रताड़ना और शोषण का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद संभाग के विद्युत उपकेंद्रो में कार्यरत ऑपरेटरों ने ठेका कंपनी देवश्री एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड पर मानसिक प्रताड़ना और शोषण के गंभीर आरोप लगाए है। यह विवाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के संचालन से जुड़ा हुआ है ।

विद्युत उपकेंद्र कातलबोड़ में पदस्थ एक ऑपरेटर ने नियुक्ति पत्र में उल्लिखित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। आरोप है कि मांग पूरी तो नही हुई लेकिन ऑपरेटर को उपकेंद्र कातलबोड़ — से हटाकर लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित उपकेंद्र हसदा में “रिलीवर ऑपरेटर” के रूप में पदस्थ कर दिया गया। साथ ही उसे दोनों उपकेंद्रों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। कर्मचारियों का आरोप है कि जान भूझकर ऑपरेटरों को परेशान और कार्यस्थल पर दबाव एवं दहशत का माहौल बनाया जा रहा हैं।

नियुक्ति शर्तों के अनुसार ऑपरेटरों को सुरक्षा उपकरण, स्टेशनरी, आधिकारिक मोबाइल, यूनिफॉर्म और पहचान पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थीं। हालांकि, ऑपरेटरों का कहना है कि ये आवश्यक सुविधाएं अब तक प्रदान नहीं की गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related