Trending Nowशहर एवं राज्य

CG GOOD NEWS : पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट फतह कर खुद का नाम इतिहास में किया दर्ज, फहराया भारत का तिरंगा

 

CG GOOD NEWS: Mountaineer Yashi Jain recorded his name in history by conquering Mount Everest, hoisted the tricolor of India

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पर्वतारोही याशी जैन ने माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जैन समाज की बेटी याशी ने बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 5:45 बजे एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा और जैन ध्वज फहराकर नया इतिहास गढ़ा है।

बता दें कि, माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में पर्वतारोही याशी जैन छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का अभियान 1 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो 45 दिनों तक चला। अभियान पर जाने से पहले पर्वतारोही याशी जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने याशी को माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की थी।

जैन समाज का लहरा रही परचम –

याशी जैन रायगढ़ की रहने वाली हैं। पिता अखिलेश जैन पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हैं। याशी जैन माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली छत्तीसगढ़ के जैन समाज की पहली युवती बन गई हैं। इससे पहले भी याशी ने अफ्रीका और अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर जैन ध्वज लहरा चुकी हैं। इस फतह के लिए छत्तीसगढ़ के जैन समाज ने याशी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

2018 से शुरू हुआ याशी का सफर –

उल्लेखनीय है कि, बीटेक पासआउट ने मई 2018 में उत्तराखंड के पहाड़ माउंट जोगिन की चढ़ाई की। जुलाई 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फतह हासिल की। जनवरी 2020 में नेपाल की माउंट आइलैंड पीक पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इसके बाद 2 अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5,896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। इसके बाद फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ को 6,961 मीटर पर फतह किया।

 

april_2023_advt01
WhatsApp Image 2023-04-12 at 11.37.07 AM (1)
feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: