CG GIRL GANG RAPE IN GOA : बहनोई सहित रिश्तेदारों ने गोवा लेजाकर लड़की का किया गैंगरेप, रिश्ता हुआ शर्मसार !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GIRL GANG RAPE IN GOA: Relatives including brother-in-law took the girl to Goa and gang-raped her, the relationship was put to shame!

सरगुजा। रिश्तेदारों पर विश्वास करना एक युवती को भारी पड़ गया। अपने दो साथियों के साथ मिलकर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वालों में बहनोई सहित दो रिश्तेदार भी शामिल थे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर अपने साथ गोवा ले गए। वहां उसके साथ एक सप्ताह तक उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में पीड़िता को उसकी बहन के घर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता छत्तीसगढ़ के सरगुजा की रहने वाली है। गांधी नगर थाना में उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह 25 जनवरी को अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली। उसी दौरान रिश्तेदार का उसके पास फोन आया। बातचीत में रिश्तेदारों ने उसे बहन के घर तक छोड़ने का झांसा दिया और उसे एक एसयूवी गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में उसके रिश्तेदार शुभम और अंशु उर्फ अनुराग के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। बहन के घर न ले जाकर आरोपी उसे अजिरमा ले गए और वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया और उसे गोवा ले गए। वहां उन्होंने एक सप्ताह तक उसके साथ रेप किया।

22 जनवरी को आरोपी उसे उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गए। घटना की वजह से वह मानसिक सदमे में थी। आखिरकार 4 मई को उसने गांधीनगर थाना में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम उजेरिया, अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया, संजय चौधरी और पुष्पराज लकड़ा का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एसयूवी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related