CG Fraud Case: पुलिस के हाथ लगा उच्च शिक्षा विभाग को 18 लाख रुपए का चूना लगाने वाले बाबू

Date:

CG Fraud Case: रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग को 18 लाख रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी क्लर्क आकाश श्रीवास्तव को आखिरकार रायपुर पुलिस ने भोपाल से धरदबोचा है. विभागीय जांच में अफरा-तफरी के खुलासे के बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ अपर संचालक ने सरस्वती नगर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराया था.

CG Fraud Case: पुलिस के हाथ लगा उच्च शिक्षा विभाग को 18 लाख रुपए का चूना लगाने वाले बाबू

CG Fraud Case: जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग के रीजनल ऑफिस में पदस्थ ग्रेड 2 क्लर्क आकाश श्रीवास्तव ने 2023 से 2025 के बीच पद पर रहते हुए 18 लाख रुपए सरकारी राशि अपने व रिश्तेदारों के खाते में जमाकर निजी उपयोग किया था. उच्च शिक्षा विभाग को जब क्लर्क की हरकतों का पता चला तो पहले 11 मार्च को निलंबित किया गया, इसके बाद 18 मार्च को उसके खिलाफ आनन-फानन में सरस्वती नगर थाने में अपराध दर्ज कराया गया था.

READ MORE : – CG Drunk teacher suspended: नशे में स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने कर्रवाई करते हुए किया निलंबित

CG Fraud Case: दरअसल, आकाश श्रीवास्तव ने सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर शासकीय धन को विभिन्न बैंक खातों में फर्जी तरीके से जमा किया, और बाद में उन पैसों को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ट्रांसफर कर लिया. अपने बैंक खातों के अलावा आरोपी ने दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के खातों में भी शासकीय धन को गबन करने के लिए जमा करने के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया था.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BUS ACCIDENT BREAKING : बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत

CG BUS ACCIDENT BREAKING : 6 passengers including a...

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...