CG FRAUD CASE: Case registered against road construction contractor for raising fake bill of Rs 45 lakh
राजनांदगांव। राजनांदगांव में मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सड़क निर्माण कार्य में डामर के फर्जी बिल लगाने के आरोप में ठेकेदार संजय सिंघी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि सिंघी ने 45 लाख रुपये के फर्जी इनवाईस लगाए थे, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर ने बताया कि जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण ठेकेदारों द्वारा फर्जी डामर के बिल लगाकर करोड़ों रुपये का भुगतान शासन से प्राप्त किया गया है। मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

