CG EXCLUSIVE : साय मंत्रिमंडल का विस्तार टला ! भाजपा के अंदर खाने में खलबली, चौका सकते है नए नाम …

Date:

CG EXCLUSIVE: Expansion of Sai cabinet postponed! Turmoil within BJP, new names may surprise…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दो डिप्टी सीएम अरुण शाह और विजय शर्मा ने अपने पद की शपथ ली, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ।

दरअसल, कयास लगाए जा रहे थे कि, आज देर शाम तक साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। लेकिन ऐसा हो ना सका, क्योंकि 17 दिसंबर तक राज्यपाल राजधानी रायपुर से बाहर दिल्ली में रहेंगे।

अब अगला कैबिनेट कब होगा कौन-कौन शामिल होंगे इस पर कैश लगाए जा रहे हैं। देखना होगा कब बाकी मंत्रियों के शपथ का फैसला होता है। वही, कल से अधिक मास लगेगा इसमें शुभ काम नहीं होते।

भाजपा के अंदर खाने में खलबली मची हुई है। कई दिग्गज नेताओं के चेहरे पर असर दिख रहा है। भाजपा के दिग्गज नेताओं को आज मंत्रिमंडल में जगह मिलने की आशा थी, परंतु मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

अब नए लोग लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या 15 साल मंत्री रहे उन्हें विधायक रखा जाएगा ? इस पर विचार मंत्रण होने की संभावना है। कुछ दिग्गज पूर्व मंत्री भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व संगठन की तरफ निगाहें लगाए हुए हैं।

वही खबर मिली है कि शाम की फ्लाइट से राज्यपाल दिल्ली रवाना हो रहे हैं। आगामी एक सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम साय अगले हफ्ते दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भेंट करने के बाद नाम पर चर्चा और अंतिम मुहर लगेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related