CG ELECTORAL BONDS BREAKING : राजनीतिक चंदा देने वाली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के कारोबारियों का भी नाम …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTORAL BONDS BREAKING: Names of businessmen from Chhattisgarh also found in the list of political donors…

रायपुर। देशभर में बड़े कारोबारी ने राजनीतिक पार्टियों को चंदा दिया पिछले कुछ समय से यह बात सुर्खियों में है। वही सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद नाम का खुलासा हुआ।

बताते चले सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद ‘स्टेट बैंक ऑफ़’ इंडिया ने सूची सार्वजनिक की। इस सूची को देखने के बाद कई चौकाने वाले नाम सामने आए। इन नामों में छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी यानी राजनांदगांव का भी नाम शामिल हैं।

इसके अनुसार जिले के बड़े कारोबारी ने 50 लाख का चंदा राजनीतिक पार्टी को दिया है। 10-10 लाख रुपए के पांच बांड राजनीतिक पार्टी को दिए गए हैं।

साइट पर जो लिस्ट है उसमें पेज 316 में 18 नवंबर 2023 में बांड की जानकारी दी गई है। यह चंदा एबीस कंपनी द्वारा राजनीतिक पार्टी को दिया गया हैं।

इसके अलावा सारडा एनर्जी का नाम भी शामिल है, जिसने 5 करोड़ का चंदा दिया है। इसने 1-1 करोड़ के 05 बांड को राजनीतिक पार्टी को दिया है। कंपनी ने 9 नवंबर 2023 को यह पांचो बांड राजनीतिक पार्टी को दिया हैं।

यह चंदा किन पार्टियों को दिया गया है स्पष्ट नहीं हो पाया है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जो सूची जारी की है, उसमें केवल चंदा की तारीख व किस कंपनी ने दिया है उसकी जानकारी है। यह चंदा किस राजनीतिक पार्टी को मिला है उसकी कोई जानकारी नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related