CG ELECTION 2023 BREAKING : पूर्व विधायक प्रत्याशी श्याम तांडी सैकड़ों कार्यकताओं के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल, शॉक में भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION 2023 BREAKING: Former MLA candidate Shyam Tandi will join Congress with hundreds of workers, BJP in shock

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तेजी से तैयारी चल रही हैं। मिशन साधने में सभी पार्टियां लग चुकी हैं। इसी बीच हर पार्टी से नेताओं का आना जाना लगा हैं। वही, महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्याम तांडी अपने सैकड़ों कार्यकताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। भाजपा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने के ठीक पहले तगड़ा झटका लगा हैं। सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे श्याम तांडी सैकड़ों कार्यकताओं के साथ आज रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश करेंगे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा से टिकट दिया गया है। वहीं गांडा समाज को टिकट नहीं देने से नाराज होकर श्याम तांडी कुछ दिन पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे चुके हैं। श्याम तांडी के कांग्रेस प्रवेश करने से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकता है। वह 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related