CG ELECTION 2023 : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी राजनांदगांव, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत मंडी में सभा को करेंगे संबोधित

Date:

CG ELECTION 2023: BJP’s Parivartan Yatra will reach Rajnandgaon today, Goa CM Pramod Sawant will address the meeting in Mandi.

राजनांदगांव। विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार को यहां पहुंच रही है। यह दोपहर तीन बजे फरहद चौक से राजनांदगांव की सीमा में प्रवेश करेगी। भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली के साथ यह शहर के भीतर प्रवेश करेगी। कृषि उपज मंडी में शाम पांच बजे सभा होगी। वहां गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत चुनावी शंखनाद करेंगे। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साहू भी रहेंगे।

भरोसे का सम्मेलन कराकर कांग्रेस अपना चुनावी अभियान शुरू कर चुकी है। ठीक सप्ताहभर बाद भाजपा अपना शंखनाद करने जा रही है। मीडिया सेल के अनुसार भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मोटर साइकिल रैली में एक हजार गाड़ियां होने का दावा किया जा रहा है।

वहीं सभा में 10 हजार की भीड़ का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके लिए संगठन ने सभी विंग को अलग-अलग दायित्व सौंपा है। बताया गया कि परिवर्तन यात्रा के आकर्षण रथ के प्रति लोगों का रुझान बना हुआ है। यात्रा में आधुनिक रथ एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस है रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था भी की गई है।

यात्रा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा अपने लक्ष्य पथ पर जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए परिवर्तन का शंखनाद करते हुए एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर भाजपा के शीर्ष नेता रथ पर निकल चुके हैं। आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता भी संकल्पित हो चुकी है। यात्रा के जिला संयोजक मधुसूदन यादव एवं दिनेश गांधी ने सभी शहर के लोगों को परिवर्तन यात्रा में उपस्थित का आह्वान भी किया है।

शहर में होगा रोड शो –

यात्रा के शहर में प्रवेश के बाद यह रोड शो की तर्ज पर भ्रमण करेगी। रोड शो के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु एवं जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू बहादुर को प्रभारी बनाया गया है। साथ में ऋषि देव चौधरी भी रहेंगे। सभा के प्रभारी जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा एवं प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा बनाए गए हैं। दूसरे दिन यानी रविवार को सुबह नौ बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता मीडिया से रूबरू होंगे। 11 बजे यात्रा कुमरदा, खुज्जी होते हुए मोहला-मानपुर पहुंचेगी। वहां से छुरिया होती हुई डोंगरगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : धान में रेत, प्रभारी बाहर …

CG BREAKING : Sand in paddy, in-charge out... रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में बगावत, 10 नेताओं के इस्तीफे

BREAKING : Rebellion in Congress, 10 leaders resign रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : शिक्षा विभाग में पहली बड़ी वापसी

CG BREAKING : First major comeback in the education...