CG Crime News : हॉस्टल की छात्राओं के गर्भवती मिलने से हड़कंप, गर्भवती कार्ड भी बनाया

Date:

CG Crime News: Uproar as Hostel Students Found Pregnant; Pregnancy Cards Also Issued

CG Crime News: बीजापुर जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित हायर सेकंडरी आवासीय स्कूल में पढ़ने वालीं दो नाबालिग सहित तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इन छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उन्हें पांच महीने पहले आवासीय विद्यालय से निकाल दिया गया था। इस घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। इस मामले में छात्रावास की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

 

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती छात्राओं के लिए प्रेग्नेंसी कार्ड भी बनाए गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग को छात्राओं की स्थिति की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हालांकि यह जानकारी छात्रावास प्रबंधन तक किस स्तर पर पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। इनमें से दो छात्राओं ने शनिवार को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर दिया, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है

 

इस मामले पर अधिक्षिका का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल के दौरान की नहीं है और छात्राएं लगातार अनुपस्थित रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच के अनुसार, छात्राओं ने आवासीय संस्था पोर्टा केबिन, गंगालूर में रहने की बात स्वीकार की है।

सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल

घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधन की होती है। ऐसे में इस तरह की घटना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करती है।

जांच की मांग तेज

अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि छात्राएं किन परिस्थितियों में गर्भवती हुईं और इसमें कौन लोग जिम्मेदार हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Patwari Transfer: जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 58 पटवारियों के तबादले

CG Patwari Transfer: जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई,...

CHHATTISGARH : DGP नियुक्ति पर फंसी सरकार!

CHHATTISGARH : Government stuck on DGP appointment! रायपुर। छत्तीसगढ़ में...