CG CRIME NEWS: शराब के नशे में पिता ने अपने बच्चे को बेहरमी से पीटा, तड़प – तड़प कर 3 साल के मासूम की हो गई मौत…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: धमतरी। जिले के आमदी गांव से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम संजय मरकाम है, जिसने नशे की हालत में अपने मासूम बेटे शौर्य मरकाम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आईं। बताया जा रहा है कि बच्चा घायल अवस्था में तड़पता रहा, जिसे तत्काल नरहरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है, हर आंख नम है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Read more:- CG CRIME: युवा कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता आरोप – झूठा वादा कर कराया एबॉर्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता संजय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

 

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शराब की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related