CG CRIME NEWS: हत्या का सनसनीखेज मामल… पिता ने अपने शराबी पुत्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: कोरबा। दीपावली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता ने अपने शराबी पुत्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

CG CRIME NEWS: यह पूरा मामला उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा गांव है. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जीवराखन सिंह (31 वर्ष) अक्सर शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट और गाली-गलौज करता था. वहीं आज भी वह शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा कर रहा था. इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की उसके पिता मानसिंह ने रॉड और ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

CG CRIME NEWS: हत्या का सनसनीखेज मामल... पिता ने अपने शराबी पुत्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

CG CRIME NEWS: मामले में यह जानकारी भी सामने आई कि मृतक जीवराखन परिवारवालों से आए दिन विवाद करता था, जिस वजह से उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी. वहीं मृतक के माता-पिता, मानसिंह और मां भगवती उससे परेशान होकर जम्मू-कश्मीर में काम करने चले गए थे और हाल ही में दशहरे पर वापस आए थे. इस दौरान ही जीवराखन ने परिवारवालों से विवाद किया और उसके पिता ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठाया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related