CG CRIME NEWS: शादी कार्यक्रम में नाबालिग के साथ रेप, घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Date:

CG CRIME NEWS: शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद आरोपी युवक लगातार पुलिस से छिपने के लिए लोकेशन बदल रहा था. पुलिस ने रायपुर नाका पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा है.

 

CG CRIME NEWS: जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस दौरान रात को वह बाथरूम के लिए घर के पीछे की ओर गई थी. तभी आरोपी युवक मनोज कुमार मरकाम अचानक वहां आ गया और जबरदस्ती नाबालिग को अपने साथ पास के खेत में ले गया. जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 64, 351 (2) बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 4(1), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.

CG CRIME NEWS: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था. रायपुर नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा. पूछता में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...