CG CRIME NEWS: पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट लागू

Date:

CG CRIME NEWS: Police arrested three youths with brown sugar and marijuana, NDPS Act applied

बिलासपुर : बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोप है कि ये युवक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर मंगाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली थी कि हमीद अंसारी (33), निवासी तैयबा चौक, तालपारा, आसमा सिटी से मेंड्रा जाने वाली सड़क पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था और उसके पास ब्राउन शुगर रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

 

तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र में की गई है और पुलिस ने नशे के खिलाफ सतर्कता बढ़ा दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related