CG CRIME NEWS : दो बच्चों के पिता ने पत्नी के मुंह में रखा तकिया, प्राण छुटते तक रखा दबाए, वारदात के बाद फरार

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के हिर्री में एक दर्दनाक वारदात हुई है। इस वारदात में एक प​ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, जिसके बाद से वह फरार है। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे पति ने अपने साले को फोन किया, जिस पर भागता हुआ वह घर तो पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में हत्या की वारदात हुई है। दो बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। फोन पर जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे विवाहिता के भाई ने जब बहन की हालत देखी दंग रह गया। इसके बाद युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

साले से बोला झूठ

जानकारी के अनुसार ग्राम उड़ेला निवासी नेहा यादव पति लक्ष्मीचंद्र यादव 24 वर्ष शनिवार को अपने दोनों छोटे बच्चों व पति के साथ घर पर ही थी, इस बीच सो रही पत्नी के मुंह पर तकिया रख हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने मृतक महिला के भाई को फोन कर कहा कि उसकी बहन बिस्तर से नहीं उठ पा रही है।

हत्या की वजह का नहीं पता

इसके बाद युवक के घर पहुंचने के बाद हत्या के बारे में पता चला। बात दें कि मृ​तक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं किन कारणों से पति ने अपनी पत्नी की हत्या की पता नहीं चल पाया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related