CG CRIME NEWS: Dead body of city army soldier who went missing while on duty in Rajim fair found.
राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम- नवापारा के खोलीपारा इलाके में एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 36 वर्षीय महेश ठाकुर, पिता अनिरुद्ध ठाकुर है। बताया जा रहा है कि, महेश ठाकुर जगदलपुर से नगर सेना के जवानों के साथ राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था। वह अचानक से ड्यूटी से गायब हो गया था। बताया जा रहा है कि, प्रशासन ने मेले के आस-पास के क्षेत्र में आने वाले सभी शराब दुकानों को बंद करा दिया है। बताया जा रहा है कि, सैनिक को शराब नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। संभवत: इसीलिए वह शराब ढूंढने निकला होगा, फिर लौटा ही नहीं। इसके बाद पुलिस ने 1 मार्च को सैनिक की फोटो जारी कर अपने विभागीय वाट्सएप ग्रुप में तलाशी शुरू कर दी थी।
पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा
वहीं राजिम में जब प्रशासन 4 मार्च को सीएम साय के आगमन में जुटा था, इसी बीच नवापारा थाना क्षेत्र से एक युवक की शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर सेना कमांडेड पुष्पराज अमले के साथ मौके पर पहुंची और देख की जो सैनिक गुम उसी की लाश है। इसके बाद जगदलपुर फोटो भेजकर गुम सैनिक के परिवार को सूचना दी गई। नवापारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाहार भेज दिया था ।
शराब पीने का था आदी
नवापारा थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि, शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। सड़ने की स्थिति में आ गई थी इसलिए पीएम के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल भेजा गया है। पूछताछ में पता चला कि, सैनिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 29 फरवरी को सैनिक को राजिम मेले लगे कपड़े के दुकान में देख गया था। बताया जा रहा है कि, सैनिक शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
