CG CRIME : ज्वेलरी शॉप संचालक की हत्या, पुलिस के लिए हत्या की वजह की तलाश बनी चुनौती

Date:

CG CRIME: Jewelery shop operator murdered, finding the reason for the murder a challenge for the police

कोरबा। कोरबा में रविवार रात को ज्वेलरी शॉप संचालक गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले में कई सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गोपाल राय की हत्या की, लेकिन घर से कोई कीमती सामान चोरी नहीं किया गया।

घटना के समय गोपाल राय का बेटा ज्वेलरी शॉप पर था, जबकि गोपाल राय की बीमार पत्नी घर पर बिस्तर पर लेटी हुई थीं। बदमाशों ने पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हत्या के कुछ देर बाद, गोपाल राय का बेटा घर पर पहुंचा और उसे लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसते हुए दिख रहे हैं और 20 मिनट में पूरी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। आईजी ने यह भी कहा कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related