CG CRIME BREAKING : 3 भाइयों की हत्या, गणेश पंडाल में विवाद

Date:

CG CRIME BREAKING: Murder of 3 brothers, dispute in Ganesh pandal

दुर्ग. जिले के ग्राम नंदिनी खुंदनी में शनिवार की रात गणेश पंडाल में डीजे को लेकर विवाद हो गया. दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी लगते ही SP जितेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रिण किया.

डीजे को लेकर शुरु हुआ विवाद –

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के मुताबिक, ग्राम नंदिनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया. यह विवाद शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान म्यूजिक बजाने के दौरान शुरू हुआ. हालांकि, उस दौरान विवाद को शांत कर लिया गया. लेकिन शनिवार को यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव ने गणेश पंडाल के पास ही शीतला पारा के आकाश पटेल व अन्य युवक को बुलाया और शुक्रवार के विवाद को लेकर फिर झगड़ा शुरू कर दिया.

आपसी झगड़े में तीन लोगों की हत्या –

आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में राजेश यादव ने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया. इसकी भनक जैसे ही शीतला पारा के लोगों को हुई तो लोग जमा हो गए और चाकू मारने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी. इस पिटाई में यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु की मौत हो गई. जबकि चाकू लगने से दूसरे पक्ष के आकाश पटेल की हालत खराब है. घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे.

“इस मामले में रात करीब डेढ़ बजे तक पटेल गुट की ओर से 8 और यादव गुट की ओर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था. पुलिस ने रात डेढ़ बजे तक झगड़े में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर स्थिति नियंत्रण में है.” – जितेंद्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग

घटना में शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार –

पुलिस ने इस घटना में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक राजेश और करण सगे भाई थे और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था. राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं. इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत मौक पर नहीं पहुंची. फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related