CG CRIME: कार से 8 लाख मूल्य का 15 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: कवर्धा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 7.75 लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे. गांजा को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related