CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फैला, रायपुर के बाद दुर्ग में मरीजों की पुष्टि

Date:

CG CORONA UPDATE : Corona infection spreads in Chhattisgarh, patients confirmed in Durg after Raipur

रायपुर। CG CORONA UPDATE देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण की दस्तक हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज दुर्ग जिले का है, जिसकी पुष्टि दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने की है। इससे पहले रायपुर में भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है।

CG CORONA UPDATE दुर्ग जिले में संक्रमित मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मरीज का इलाज भिलाई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

CG CORONA UPDATE कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है, ताकि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

CG CORONA UPDATE इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले केरल (430), महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) में हैं। कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों की पुष्टि हुई है।

CG CORONA UPDATE छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क पहनना और हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related