CG CM STATEMENT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय संकल्प शंखनाद रैली में पीएम की जमकर तारीफ की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM STATEMENT: Chief Minister Vishnudev Sai praised the PM in the Vijay Sankalp Shankhnad rally.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. बस्तर में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र से प्रधानमंत्री को बहुत प्यार है. उन्होंने बीजापुर के “जांगला” से ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. इससे बड़े से बड़े बीमारी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में हो रहा है, सस्ते में हो रहा है.

CM साय ने कहा, पीएम मोदी ने दंतेवाड़ा के “जावंगा” में एजुकेशन सिटी जाकर यहां के आदिवासी बच्चों से मुलाकात और संवाद किया था. वनधन केंद्र जाकर, हमारे आदिवासी भाई-बहन लघु वनोपज का कैसे प्रसंस्करण करते हैं, कैसे संग्रह करते हैं, कैसे बेचते हैं उसको देखा. नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे अधिक बस्तर का दौरा किया है. उन्होंने कहा कि PM मोदी छत्तीसगढ़ और बस्तर कई बार आए हैं. वो यह जानते हैं कि बस्तर के आदिवासी कैसा जीवन जीते हैं. जब मुख्यमंत्री साय यह बातें बोल रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर आसीन थे. वे बस्तर लोकसभा के आमाबाल, नारायणपुर में चल रही जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे.

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि PM मोदी एक आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया और छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व देने वाले नरेंद्र मोदी ही हैं, यह केवल भाजपा में ही संभव है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री, दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के नेता नरेंद्र मोदी का बस्तर आगमन हुआ है.

शंखनाद रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित विधायक और भाजपा के शीर्ष नेता उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद –

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है, भाजपा की देन है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का समुचित विकास हो इसलिए वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया.

नगरनार पर बोले मुख्यमंत्री –

CM साय ने कहा कि आज नगरनार स्टील प्लांट के रूप में बस्तर और छत्तीसगढ़ को सौगात देने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं. उनका संकल्प है कि नगरनार में ही छत्तीसगढ़ का जो लौह अयस्क है उससे लोहे का निर्माण होना चाहिए और बस्तर क्षेत्र के हमारे बेटे-बेटियों को रोजगार मिले इसकी चिंता करने वाले हमारे प्रधानमंत्री ही हैं.

मुख्यमंत्री ने पीएम को बताई अपनी सरकार की उपलब्धियां –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं. साथ ही चरण पादुका योजना की पुनः शुरुआत की घोषणा भी कर दी है. बस्तरवासियों के हित के लिए मोदी और भाजपा की सरकार कृत संकल्पित हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि विधानसभा चुनाव में आपकी गारंटी पर विश्वास कर बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें 46% मत और 54 सीटें देकर चुनाव जिताया. आज यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 100 दिन में हमने आपकी गारंटी के प्रमुख वादे को प्राथमिकता से पूरा किया है. 18 लाख पीएम आवास के लिए शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 14 दिसंबर को राज्यांश जारी किया. छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. वाजपेयी के जयंती के दिन 25 दिसंबर को प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपये दिए, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं को 655 करोड़ 57 लाख रुपए की पहली किश्त आपने बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस से वर्चुअली रूप से किया और हमारी सरकार ने बीते 3 अप्रैल को दूसरा किश्त भी जारी कर दिया है. प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की, प्रति क्विंटल 3100 रुपये में धान खरीदी की, प्रति क्विंटल 917 रुपये के मान से प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की, रामलला दर्शन योजना की भी शुरूआत हो चुकी है, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए हैं. इस प्रकार से आपकी गारंटी के सभी वादे को हमारी सरकार ने पूरा किया है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related