CG CM NEW HOME TOUR : सीएम साय का नया घर, नवा रायपुर में रहने वाले पहले सीएम, आइए करते है होम टूर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM NEW HOME TOUR: CM Sai’s new house, the first CM to live in Nava Raipur, let’s do a home tour..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही नया रायपुर में बने नए मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने जा रहे हैं। फिलहाल वे सिविल लाइन स्थित वर्तमान सीएम हाउस में निवासरत हैं। अब जब उनका नया घर पूरी तरह से तैयार हो चुका हैं और वहां नवरात्र में विधिवत तरीके से तीन दिनों की पूजा-अर्चना भी की जा रही हैं। तब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम साय जल्द ही इस नए आवास में गृह प्रवेश करेंगे। गृह प्रवेश के साथ ही सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश के पहले सीएम होंगे, जो ऑफिशियल तौर पर इस नए घर में रहेंगे।

कैसा है सीएम साय का नया घर –

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नया आवास नवा रायपुर के राजभवन के बगल में ही बना है। नया सीएम हाउस करीब 8 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी लागत 60 से 65 करोड़ रुपये की बीच बताई जा रही है। ये घर पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस घर में मीटिंग हॉल से लेकर, गेस्ट रूम और अच्छे गार्डन भी बनाएं गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से हर जगह सीसीटीवी भी लगे हैं। जवानों के लिए भी विशेष तौर पर मोर्चे भी हैं। कैमरों से आवास की मॉनिटरिंग सीधे कंट्रोल रूम से की जाएगी।

कोरोना की वजह से हुई देरी –

बता दें कि सीएम के इस नए आवास का काम 2022 में ही पूरा हो जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद से ही काम रुक गया था, जिस वजह से अब बनकर तैयार हुआ है। हालांकि पूर्व सीएम बघेल के कार्यकाल में ही उद्घाटन की तैयारी की गई थी, लेकिन ये पूरा नहीं हो पाया। इस बीच सीएम साय सत्ता में आए और अब जल्द ही उनका गृह प्रवेश सम्भव हैं।

नवा रायपुर में रहने वाले पहले सीएम –

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय राज्य के पहले सीएम होंगे जो नवा रायपुर के सीएम हाउस में नहीं रहेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल इसी बंगले में रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट!

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted! रायपुर....

CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended! रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...