CG BREAKING : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई महिला नेत्रियों ने पार्टी पर लगाएं आरोप ..

Date:

CG BREAKING: Women leaders who left Congress and joined BJP accused the party..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई महिला नेत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मेयर और बीजेपी नेत्री वाणी राव और अनीता रावटे ने कहा कि, कांग्रेस ने महिलाओं को छलने का काम किया है। कांग्रेस ने महिलाओं को लगातार छलने का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि, जो पांच सौ नहीं दे पाए वह एक लाख कैसे देंगे? महिलाओं को एक लाख देंगे तो पूरे देश का बजट इसमें ही लग जायेगा। क्या वे महिलाओं के पीछे पूरा बजट ख़र्च करेंगे। ये महज कांग्रेस का वादा चुनावी जुमला है। देश कोरी बातों से नहीं चलता, कुछ करके दिखाने से चलता है। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया है।

महिलाओं के अधिकारों का किया दुरूपयोग

नेत्रियों ने आगे कहा कि, धोखा और छल करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार ने रेडी टू इट बंद कर दिया था, इस योजना के तहत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की बात कही थी। इन्होंने तो PM आवास योजना को रोकने का काम किया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related