CG BREAKING : चलेगा ओबीसी या आदिवासी का फार्मूला ? पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सोनोवाल व गौतम पहुंचे रायपुर .. कुछ देर में बैठक

Date:

CG BREAKING: Will OBC or tribal formula work? Supervisors Arjun Munda, Sonowal and Gautam reached Raipur.. meeting in some time.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर बना संशय रविवार को खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे होगी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रही इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा।

बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस बीच पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा शाम तक छत्तीसगढ़ को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री।

चलेगा ओबीसी या आदिवासी का फार्मूला

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में अगर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के चेहरे पर सहमति नहीं बनी तो पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासी मुख्यमंत्री के फार्मूले पर विचार कर सकती है। ओबीसी वर्ग से अरुण साव व ओपी चौधरी और आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस 34 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में पहुंची है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 3 युवक पकड़े गए

CG BREAKING: कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र...

मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का अयोजन, विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल

रायपुर- मैट्स विश्वविद्यालय में मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस...