CG BREAKING : पता चला असली बघवा कौन ?, सीएम ने डॉ. रमन सिंह पर भानूप्रतापपुर की जीत के बाद कसा तंज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Who is the real Baghwa? CM taunts Dr Raman Singh after Bhanupratappur’s victory

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जनता को बधाई दी है। वही, बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को भी आड़े हाथों लिया है।

मुख्यमंत्री ने भानूप्रतापपुर की जनता का आभार व्यक्त किया हैं और कहा कि जनता ने हम पर विश्वास किया है उस पर हम खरे उतरेंगे। रमन सिंह ने मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता और ना जाने क्या-क्या कहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें बता दिया कि बघवा कौन है। असली बघवा छत्तीसगढ़ की जनता है, जिसने अपना रूप दिखाया है।

वही सावित्री मंडावी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीत की बहुत अधिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सावित्री मंडावी जनता को समर्पित होकर अपना काम करेंगे व दिवंगत मनोज मंडावी की राह पर चलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related