CG BREAKING : शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा को दिखाएगी हरी झंडी

Date:

 

CG BREAKING: Union Minister Smriti Irani will flag off Parivartan Yatra in place of Shah

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा का दंतेवाड़ा दौरा टल गया है। शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दंतेवाड़ा आने कीखबर है। भाजपा बस्‍तर के जिला अध्‍यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा कीपरिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। रमन सिंह को अमित शाह केसाथ जगदलपुर एयरपोर्ट से साथ में जाना था।

https://x.com/bjp4cgstate/status/1701507958738448767?s=46&t=H1KrjaLrtqFIcfEWVKbJ-Q

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुभारंभ होगा। केंद्रीय मंत्री के दौरे मेंसुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।

भाजपा ने बस्तर को छला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने बस्तर के साथ हमेशा छल किया है। डा. रमन के नेतृत्व वाली सरकार ने बस्तरको बर्बादी की ओर ढकेला। आदिवासी अधिकारों का हनन किया। इनके कारनामों की लंबी सूची है।

कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रमन सरकार ने आरक्षण दिया था। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम कियाहै। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का शोषण और उपेक्षा की। आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ा है तो वो भाजपा की देन है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...