CG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस सचिव और पत्नी की हालत नाजुक, तेज रफ्तार यात्री बस के साथ स्कार्पियों की टक्कर

Date:

CG BREAKING: State Congress secretary and wife’s condition critical, high speed passenger bus collided with Scorpios

मुंगेली। मुंगेली जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां तेज रफ्तार यात्री बस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की स्कार्पियों के बीच टक्कर हो गयी। बताया जा रहा हैं कि दोनों गाड़ियों के बीच हादसा इतना भीषण था कि बस से टक्कर के बाद स्कार्पियों पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कांग्रेस कमेटी के सचिव और उनकी पत्नी के साथ गाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों का चालक सामने की सीट में ही फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को चिंताजनक हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र का हैं। इस दुर्घटना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा को गंभीर चोटे आई हैं। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह घनश्याम वर्मा अपनी पत्नी के साथ पथरिया से सरगांव जाने के लिए अपनी स्कार्पियों से रवाना हुए थे। रास्ते में बावली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बस से टक्कर के बाद स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में स्कार्पियों में सवार घनश्याम वर्मा और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं।

वही इस दुर्घटना में गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक गाड़ी में ही फंस गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा को गाड़ी से बाहर निकालकर तत्काल सरगांव के अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चिंताजनक हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं। वही दुर्घटना के बाद स्कार्पियों में फंसे चालक को गाड़ी का दरवाजा सब्बल से तोड़कर बाहर निकाला जा सका। चालक को भी चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...