CG BREAKING : SP अंकिता शर्मा का एक्शन, शिकायत पर 2 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: SP Ankita Sharma’s action, 2 policemen suspended with immediate effect on complaint

सक्ती। सक्ती एसपी IPS अंकिता शर्मा अपनी कड़क पुलिसिंग के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती है। केस को वो जितनी संजीदगी से सॉल्व करती हैं, शिकायतों पर उतनी ही गंभीरता से एक्शन भी लेती है। पिछले दिनों विभाग के दो जवानों के खिलाफ एसपी अंकिता शर्मा के पास शिकायत पहुंची, जिस पर ना सिर्फ उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिये, बल्कि जांच तक दोनों को लाइन अटैच भी कर दिया। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी अंकिता ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल सक्ती थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे के खिलाफ एसपी अंकिता शर्मा को शिकायत मिली थी, उन दोनों ने हरदी गांव के लोगों से पैसे लिये हैं। कमाल की ये बात ये है कि इन दोनों ने पैसे अपने अकाउंट में मंगाये थे। शिकायत की गंभीरता को देख एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच के लिए सक्ती एसडीओपी को निर्देश दिया।

जांच प्रतिवेदन में दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मिली शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद दोनों कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों को सस्पेंशन अवधि में रक्षित केंद्र सक्ती अटैच किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि अपने पदीय गरिमा के खिलाफ स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता व संदिग्ध आचरण पाये जाने के फलस्वरूप पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती अटैच किया जाता है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related