CG BREAKING : भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सोनिया गिरफ्तार

Date:

CG BREAKING: Sonia arrested for inciting BJP leader Shailendra Jaiswal to commit suicide

मुंगेली। लोरमी के भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सोनिया लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लोरमी नगर पंचायत का है। 8 माह पूर्व नगर पंचायत के एल्डरमैन एवं भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल को पैसे के लिए ब्लैकमेल करके मासिक रूप से परेशान करने वाली सोनिया लकड़ा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हैं कि आठ माह पूर्व शैलेंद्र जायसवाल उर्फ शीलू ने बिजली के खंभे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मौत से पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे आरोपी सोनिया के नाम का जिक्र था।

मृतक शैलेन्द्र जायसवाल के सुसाइड नोट के आधार पर आज उसकी एक्सपर्ट राइटिंग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोनिया लकड़ा को उसके गांव जमुनाही थाना खुड़िया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related