CG BREAKING : SDM के छापे के बाद राइस मिल सील !

Date:

CG BREAKING: Rice mill sealed after SDM raid!

कोरिया। जिला प्रशासन की पैनी नजर धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर है। जिले में इन दिनों किसान अपने धान को उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार अवैध धान की बिक्री न हो इसके लिए निगरानी कर रही है। साथ ही कलेक्टर विनय कुमार लंगेह धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

आमापारा स्थित मेसर्स मोहित राइस मिल में अवैध धान भण्डारण और परिवहन की सूचना मिलने पर बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम के नेतृत्व में सुबह साढ़े चार बजे दल-बल के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। आरोपी इसे धान समिति में खपाने की तैयारी में था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रैक्टर जब्त कर राइस मिल को सील कर दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related