CG BREAKING : कांग्रेस के बागी विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Rebel Congress MLA Chintamani Maharaj joins BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सामरी विधायक चिंतामणि महाराज आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिए। अंबिकापुर में आयोजित परिवर्तन महासंकल्प रैली में चिंतामणि महाराज ने बीजेपी प्रवेश किया। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

चिंतामणि महाराज 11 साल पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साल 2013 में कांग्रेस की सीट पर वो लुंड्रा विधानसभा से विधायक चुने गए। साल 2018 में कांग्रेस ने उन्हें सामरी विधानसभा से टिकट दी और उन्होंने यहां से भी जीत हासिल की। इस साल कांग्रेस ने उनकी टिकट काटकर विजय पैकरा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से चिंतामणि लगातार नाराज चल रहे थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related