CG BREAKING : OBC सर्वे काम पूरा, छ.ग. में बदलेगा राजनीतिक समीकरण ? जानिए विस्तार से …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: OBC survey work completed, Chhattisgarh. Will the political equation change? Know in detail…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने ओबीसी सर्वे का काम पूरा कर लिया है। आयोग ने अंतिम आंकड़ों की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे इसी महीने प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा।

सर्वे के बाद निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

आयोग ने कहा है कि जिले में यदि किसी पिछड़े वर्ग या परिवार का नाम छूट गया है, तो वे 8 अक्टूबर तक अपने संबंधित नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत अथवा जनपद पंचायत के अधिसूचित नोडल अधिकारी से संपर्क करके अपनी जानकारी जमा कर सकते हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सर्वे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सर्वे चुनाव की दृष्टि से किया गया है, जबकि कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने कहा कि सर्वे से लोगों को लाभ मिलेगा और डेटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related