CG Breaking: शराब दुकान में करोड़ों की गड़बड़ी, मैनेजर सहित 4 पर संदेह

Date:

CG Breaking: दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित सरकारी शराब दुकान में करोड़ों की अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। दुकान के रिकॉर्ड में एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब का हिसाब-किताब गायब पाया गया है। जानकारी मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर देर शाम दुकान पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, इस गड़बड़ी में दुकान के मैनेजर सहित 4 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की शराब का स्टॉक और बिक्री का मिलान नहीं हो पाया, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि,“एक करोड़ से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है, जिसमें मैनेजर और सुपरवाइजर की भूमिका संदिग्ध है। जांच जारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग दुकान के पूरे स्टॉक, बिक्री पंजी और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि गबन की रकम और जिम्मेदारों की पूरी जानकारी अगले कुछ दिनों में सामने आएगी।

दंतेवाड़ा जिले में शराब दुकान में हुई यह कथित गड़बड़ी अब बड़ा प्रशासनिक मुद्दा बन गई है, जिस पर आबकारी विभाग की सख्त निगरानी बनी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related