CG BREAKING : EVM पर बोलो तो भाजपा को लगती है मिर्ची – पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Date:

CG BREAKING: If you talk about EVM, BJP feels chilly – Former CM Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा ने बना ली है लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा उसका नाम अब तक तय‌ नहीं हो पाया है। इसी बीच निवर्तमान CM बघेल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार पर कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वो स्वीकार है। समीक्षा होगा तब पता चलेगा। वहीं EVM मशीनों पर उठ रहे सवाल पर कहा कि जैसे ही इस बारे में बोलो भाजपा को जोर से मिर्ची लगता है। इतना जोर से क्यों लगता है। इसका कुछ न कुछ तो कारण होगा।

निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से रू-ब-र हुए। इस दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ब्रेक लगाने के कयास पर कहा कि सरकार बनने के बाद पता चलेगा क्या-क्या होता है। नेता बाहर में क्या बयान दे रहे हैं इसका कोई अर्थ नहीं होता। सरकार बन जाए और बनने के बाद निर्णय ले। पहले से दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझता।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कोर कमेटी मेंबर के साथ बैठक होगी। भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव, दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत कई नेता दिल्ली रवाना हुए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related