CG BREAKING : CRPF जवान ने खुदको गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CRPF jawan commits suicide by shooting himself, stir

बालोद । जिले के रहने वाले सीआरपीएफ जवान देवेंद्र कुमार (25) ने अपने ड्यूटी के दौरान हैदराबाद में खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उसके पैतृक गांव गहिरा नवागांव लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा अंतिम सलामी दी गई।

यह पूरी घटना सिकंदराबाद के बेगमपेट के चिकोटी गार्डन में गुरुवार सुबह हुई थी। लोगों ने बताया कि देवेंद्र पिछले 18 महीने से हैदराबाद में रह रहा था। देवेंद्र सीधा-साधा था, होनहार था। वह अपने परिवार का दुलारा था। गांव के लोगों ने बताया कि उसने अचानक से ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है। मृतक के पिता सोनू राम भूआर्य ने बताया कि देवेंद्र कुमार से लगातार बातचीत हो रही थी, लेकिन उसमें अपनी परेशानी के बारे में कभी नहीं बताया।

बताया गया कि बुधवार की रात को भी जवान ने अपने घरवालों से बात की थी। मगर उसने ऐसा कुछ नहीं कहा था, जिससे घरवालों को कुछ संदेह हो या ऐसा लगे कि देवेंद्र परेशान है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को जब जवान का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। तब सभी ने उसे नम आंखों से विदाई दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related