CG BREAKING : CPI ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Date:

CG BREAKING: CPI announces 16 candidates for assembly elections

रायपुर। सीपीआई ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम कोंटा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

जारी सूची में बीजापुर से पी. लक्ष्मीनारायण, दंतेवाड़ा से भीमसेन मंडावी, चित्रकोट से रामू राम मौर्य, नारायणपुर से फूल सिंह, कोण्डागांव से जयप्रकाश नेताम, और केशकाल से दिनेश मरकाम को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बस्तर से फूल कुंवर बघेल, भानुप्रतापपुर से सूरज मंडावी, कवर्धा से आकाश चंद्रवंशी, पण्डरिया से आनंद राजपूत, जैजैपुर से मनोहर कहरा, शक्ति से केराराम मन्नेवार, जांजगीर-चांपा से बसंत कुमार साहू, मस्तूरी से लक्ष्मण टंडन और कोरबा से सुनील सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related