CG BREAKING : महापौर निधि में करोड़ों का भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने की जांच की मांग

Date:

CG BREAKING: Corruption worth crores in Mayor’s fund, Congress demands investigation

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम के महापौर निधि में हुई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेसियों ने FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने महापौर सफिरा साहू पर निधि की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचारी महापौर के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सभी सबूतों को पुलिस को सौंपेगी।

दरअसल महापौर निधि और अधोसंरचना में हुए गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेसियों ने हल्ला बोला हुआ है। इसी सिलसिले में कांग्रेस संगठन और पार्षदों ने महापौर निधी में हुए घोटाले को लेकर बस्तर एसपी को FIR दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है। महापौर निधि में हुए भ्रष्टाचार के दस्तावेजों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने जांच की मांग की है।

करोड़ों का हुआ है भ्रष्टाचार- जिला अध्यक्ष

मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि, महापौर सफिरा साहू ने अपने निधि का दुरुपयोग करते हुए बड़ी गड़बड़ी की है। इसके बाद महापौर मामले में बचने के लिए कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। आगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने उन्हें पार्षद और महापौर बनाया लेकिन भजापा के नेताओं के साथ मिलकर उन्होंने अपने निधि में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...