CG BREAKING : कांग्रेस में नेता तो है मगर कार्यकर्ता नहीं, सिंहदेव ने इतनी सीट जीतने का किया दावा

Date:

CG BREAKING: Congress has leaders but not workers, Singhdev claimed to win so many seats

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव बेहद करीब है और इसके लिए प्रचार अभियान भी तेज हो गया है। अलग-अलग दल के बड़े नेता चुनाव प्रचार कर पार्टी और प्रत्याशी को जीत दिलाने की जुगत में लगे हुए हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक प्रचार की रणनीति बनाकर जीत की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

इसी बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की इलेक्शन कैम्पेनिंग जहां टीएस सिंहदेव न सिर्फ तपती दोपहरी में प्रचार कर रहे हैं बल्कि कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज कर रहे हैं।

न्यूज़ चैनल से बातचीत के दोरान टीएस सिहदेव ने कहा, कि कार्यकर्ता अलग थलग हैं। कांग्रेस में नेता तो हैं मगर कार्यकर्ता नहीं है। छग में 3 सीटों पर कांग्रेस को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, 8 सीटो पर कांग्रेस जीत सकती है।

टीएस सिंहदेव ने कहा, कि पारिवारिक कारणों से इस बार समय कम दे रहा हूं। मगर, आगे भी पार्टी के लिए प्रचार करता रहूंगा। चिन्तामणि महराज राजनीति में है, ऐसे में उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। मैं सरगुजा की जनता से दूर हो गया था। ऐसी शिकायत मिली है। अब आगे 4 साल हर सप्ताह एक ब्लाक में पहुंचूंगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CRIME : सिमगा में कानून बेबस?

CG CRIME: Is the law helpless in Simga? मेले में...

KAWARDHA CORRUPTION : 4 लाख की दीवार, 1 लाख का काम!

KAWARDHA CORRUPTION : Wall worth Rs 4 lakh, work...