CG BREAKING : कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्‍ला ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

Date:

CG BREAKING: Congress General Secretary Chandrashekhar Shukla resigns from the party

रायपुर। कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्‍ला ने पार्टी ने इस्‍तीफा दे दिया है।पीसीसी अध्‍यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने इस्‍तीफा में उन्‍होंनेपार्टी पर विचारधारा से हटने और तुष्टिकरण की दिशा में बढ़ने का आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी में पर अपनी उपेक्षा और अपमान काभी आरोप लगाया है। शुक्‍ला को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद शुक्‍ला आगे क्‍या करेंगे यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है, लेकिन आज ही पार्टी के एक पूर्व विधायकचुन्‍नीलाल साहू और वरिष्‍ठ नेता डॉ. चोलेश्‍वर चंद्राकर ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। साहू अकलतरा सीट सेविधायक रहे हैं, जबकि चंद्राकर पार्टी के ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजयबंसल ने भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार अभी कई नेता पार्टी छोड़ने की कतार में खड़े हैं। बताते चले कि शुक्‍ला की गिनती बड़ेकिसान नेताओं में होती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला है। पतझड़ की तरहकांग्रेस रूपी वृक्ष को उनके नेता और कार्यकर्ता लगातार छोड़ रहे है। वैसे तो पूरे देश में यही आलम है। केंद्रीय राजनीति में भी कईदिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एकएक कर पार्टी को छोड़तेजा रहे हैं। शनिवार को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के महाकुंभ के दौरान पूर्व विधायक एवं प्रदेशउपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चुन्नीलाल साहू, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कांग्रेस, क्वालिन्स प्रदेश महामंत्रीअल्पसंख्यक जोगी कांग्रेस, ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास, अजय बंसल प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस पूर्व संचालक अपेक्सबैंक छत्तीसगढ़, सुरेश यादव पीसीसी प्रतिनिधि, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, . दास साहू प्रदेश प्रवक्ता पिछड़ा वर्गकांग्रेस कमेटी, सुमित राज साहू प्रतिनिधि जिला सचिव ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, रामस्नेही जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचितजाति विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बृजमोहन साहू प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी, लोरमी से सोहन डड़सेना पार्षद, हरिशंकर जायसवाल पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, रज्जू भारती वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामाजिक कार्यकर्ता, सहित बड़ी संख्या मेंविभिन्न लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

विधानसभा चुनाव के बाद अपने लेटर को लेकर चर्चा में आए थे शुक्‍ला

आज पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस के महामंत्री शुक्‍ला ने विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पार्टी की तत्‍कालीन प्रदेश प्रभारीकुमारी सैलजा और प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्‍होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। पत्र में शुक्‍ला नेलिखा हैआसन्न चुनाव में विपरीत परिणाम आने से सभी कांग्रेस जन दुखी एवं विचलित हैं, इस हार के लिए जो प्रत्यक्ष तौर परजवाबदार थे उनकी बैठक (लीपापोती) आप लोगों ने दिल्ली में कर ली। नेता प्रतिपक्ष के चयन की औपचारिकता भी आप लोगों ने करलिया, किन्तु 75 पार की बातें करतेकरते हम 35 में क्यों सिमट गए, इसकी समीक्षा आज 15 दिनों बाद भी करने की आवश्यकतामहसूस नहीं की जा रही है।

1. हमारी योजनाएं और प्लानिंग क्यों धरासी हुई ?

2. हमारे सर्वे जो 7-7 बार हुआ, वह क्यों असफल हुआ ?

3. नेताओं को क्षेत्र बदलकर, (महंत राम सुन्दर दास जी एवं छाया वर्मा जी) क्यों चुनाव लड़वाया गया ?

4. ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी से आये नामों पर, क्यों नहीं टिकिट बाटा गया ?

दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि दिल्ली के नेताओं का छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौजमस्ती का केन्द्र बन गया है। एकएकप्रकोष्ठ में 4-4 प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये। L.D.M. रूपी के तमाशा किया गया। पैसे लेकर नियुक्तियां की गईं। जिस जोगी कांग्रेस कोबामुश्किल हमनें संघर्ष कर बहार किया था उन्हें बुलाबुला कर उपकृत कर, राजनीतिक और शासकीय पदों से सम्मानित किया गया।

पराजय और संघर्ष हम कांग्रेसीयों के लिये नया नहीं है, हम कांग्रेसजन रातदिन मेहनत कर, खून पसीना, जलाकर (खासकर हमारेकिसान कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण भूमिका थी 2018 में) अपने ऊपर शासकीय धाराएं लगवाकर, सरकार बनाते हैं और हमारेआदरणीय माननीय अपने नीहित स्वार्थों में लड़झगड़ कर सत्ता गंवातें हैं। इसके लिये कोई एक नहीं, सारे मंत्री जिम्मेदार हैं, जो हवा मेंउड़ रहे थे, और पूरे 5 साल, पूरे तनमन से कार्यकर्ताओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

हमारी सिर्फ राजीव गांधी कृषि न्याय योजना अत्यंत असरकारी एवं लाभकारी थी, इसके अलावा गोठान, नरवागरवाघुरवाबाडी औरराजीव युवा मितान, हाल बेहाल था तथा धरातल में साकार नहीं था। हम कलेक्टरों एवं शासकीय मिशनरियों के कार्यक्रमों में आयी भीड़को देखकर सदैव गदगद रहते थे और समझ ही नहीं पा रहे थे कि प्रायोजित है।

इन सभी पर व्यपाक विस्तार से चर्चा होनी चाहिये। चर्चाएं और भी बहुत हैं और शिकायतें भी। यदि इन परिस्थितियों का हम सामना नहींकरेंगे तो हमारी स्थिति बद से बदत्तर होती जायेगी। सामनें लोकसभा चुनाव है, विधानसभा चुनाव शुद्ध रूप से हमारे प्रदेश के नेताओं कीगलतियों की वजह से हारे हैं। पूरे पांच साल संगठन और सरकार में समन्वय नहीं रहा और जिन दलालों को हटाने का सपना लिये स्व. राजीव गाँधी जी चले गये, उन्हीं दलालों और वामपंथियों ने पार्टी में कब्जा कर लिया है। जिसका दुष्परिणाम हम सभी झेल रहे हैं।

आपसे निवेदन है जितने को भी नोटिस दिया गया है अथवा कार्यवाही की गई है, सभी को तत्काल निरस्त कर, सभी प्रकरणों कोअनुशासन समिति में भेजें। तथा शीघ्रतिशीघ्र पार्टी की विस्तारित बैठक बुलाकर हार के कारणों की समीक्षा करें, तथा सुनिश्चित करें किनविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ हो और भविष्य की रणनीति बनायें।कल हम सबके परम आदरणीय महंत राम सुन्दर दास जी नेव्यथीत होकर इस्तीफा दे दिया। इसके पूर्व सीतापुर सरगुजा के हमारे एक कार्यकर्ता भाई सुरेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर लिया। भरेचुनाव में अम्बालिका साहू और तुलसी साहू, जैसे सशक्त नेत्रीयों का पार्टी छोड़ना, हम इन सब चीजों को समझ ही नहीं पा रहे थे।

अभी भी सालों से कांग्रेस के समर्पित निष्ठावान चार दर्जन से अधिक नेताओं को बिना कोई तथ्यात्मक प्रमाण के कारण बताओं नोटिसपकड़ा दिया गया। समन्वय और सामंजस जैसी शब्दों से पूरी तरह दरकिनार कर कार्यवाहियों की गई। चुनाव के दौरान बनाई गईसमितियों ड्राइंग रूम के शोपीस बनकर रह गई। 2-2 पूर्व विधायकों को निष्कासित कर दिया गया। एक पूर्व मंत्री को भी नोटिस पकड़ादिया। पार्टी में अनुशासन के नाम पर आंतरिक लोकतंत्र को दबाया, कुचला जा रहा है। जिसकी वजह से लोग दिल्ली से लेकर चौराहोंतक आरोपप्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related