CG BREAKING : कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के नेता कुछ देर में भाजपा में होंगे शामिल, BJP ने जारी की अधिकृत सूचना

Date:

Congress and Jogi Congress leaders will join BJP in a while, BJP has released official information

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में थोड़ी देर बाद बागी नेताओं के साथ साथ कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के नेता भी शामिल होने वाले हैं।

बता दे कि आज 2018 चुनाव के बागी नेताओं के साथ कई और नेता व कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से इनकी अधिकृत सूचना जारी कर दी गई है।

इनमें पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, कांग्रेस बालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संपत अग्रवाल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव शामिल हैं।

ये सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन व प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related