CG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने की मितान योजना की शुरुआत, टोल फ्री नम्बर पर करें कॉल, मिलेगी घर पहुंचा सेवा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Bhupesh Baghel started Mitan scheme, call on toll free number, you will get home service

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर मितान योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित 100 से अधिक सेवाएं घर पहुंच सेवा के रूप में मिलेंगी। इसके लिए मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों व निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related