CG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 6 सितंबर को कैबिनेट की बैठक …

Date:

CG BREAKING: Cabinet meeting on 6th September under the chairmanship of CM Bhupesh Baghel.

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 6 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। डेढ़ महीने बाद बैठक होगी, इसलिए माना जा रहा है कि दर्जनभर से ज्यादा एजेंडों पर चर्चा होगी। सबसे अहम चर्चा नवगठित जिलों के सेटअप और धान खरीदी की व्यवस्था पर होगी।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को दो नए जिलों के उद्घाटन के बाद जिलों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और सक्ती जिला भी जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा। इन सभी जिलों के लिए सेटअप, भवन आदि की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य आदि के लिए भी राशि की जरूरत होगी। कैबिनेट में इन सभी की व्यवस्था की जाएगी।

अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

कैबिनेट में कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिन मांगों पर सहमति बनी है, उसमें गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा है, जो 2016 से पेंडिंग है। इस पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPS DHRUV GUPTA : ध्रुव गुप्ता IG रैंक पर इम्पैनल

IPS DHRUV GUPTA : Dhruv Gupta empanelled at IG...

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 सेवा पटरी से उतरी …

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 service derailed... कबीरधाम। जिले में...

RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site... रायपुर। राजधानी...